मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन चौपालों में राजस्व वाद, घरेलू हिंसा, अवैध वसूली एवं स्थानीय स्तर की शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि शिकायतों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नमाज केवल परंपरागत स्थलों पर ही अदा की जाए और सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज की अनुमति किसी भी स्थिति में न दी जाए।साथ ही, खुले में मांस विक्रय एवं अवैध स्लॉटर हाउस के संचालन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, सतत पैदल गश्त एवं पीस कमेटियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। गंगा दशहरा के दृष्टिगत घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल, एम्बुलेंस एवं पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
मुख्यमंत्री जी ने अवैध खनन, बिना नम्बर प्लेट वाहनों एवं भू-माफियाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई हो, लेकिन किसी भी आम नागरिक का अनावश्यक उत्पीड़न न होने पाए।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर जीवधरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुदिन गुप्ता की लाखों रुपये कीमत की भैंस के साथ उसका बच्चा भी चोरी..*
19/07/2026
रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।
19/07/2026
ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।
19/07/2026
बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है – मंत्री राजपूत
19/07/2026
बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।
19/07/2026
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढतूमा मे किया गया, पौधारोपण
19/07/2026
जिला एवं तहसील न्यायलयों पर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन
19/07/2026
केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति
19/07/2026
काग्रेस नेताओं की गुटबाजी ही काग्रेस को डुबाने के लिए काफी है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!