

- एमएलसी/भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों। (पगड़ी में) 👆
कांठ (मुरादाबाद)। उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से एक बार फिर वर्तमान एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री/एमएलसी तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी है। इसी के साथ कांठ के निवर्तमान भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला मंत्री एवं कांठ मंडल प्रभारी विक्रांत चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महेश्वरी, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुक्म सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री जीतू वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज सिंह जाटव तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रिजवान अल्वी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
गौरतलब है कि डॉ. हरि सिंह ढिल्लों वर्तमान में भी बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से एमएलसी हैं। इससे पूर्व भी वह राष्ट्रीय लोकदल से नामित एमएससी रहकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। भाजपा द्वारा लगातार दूसरी बार उन पर भरोसा जताए जाने को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और शिक्षकों के बीच लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में डॉ. ढिल्लों भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार।✍️






