
आजमगढ़ बिलरियागंज पुलिस ने दो अंतर जनपद गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की जांच कर रही थी इसी बीच मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति ऑटो में गांजा लेकर गलवा गौरी नहर की तरफ जा रहे हैं सूचना के आधार पर पुलिस ने छिछोरी नहर के पास घेराबंदी कर दी पुलिस की देखते ही आरोपी चालक ऑटो घुमा कर भागना चाहा मगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए व्यक्ति अमरजीत पांडे गोपालगंज बिहार निवासी और हरेंद्र कुशवाहा कुशीनगर निवासी पाया गया दोनों आरोपी के पास से कुल 26 900ग्राम गांजा बरामद हुआ पुलिस में गांजा सहित ऑटो को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया








