A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

परिस्थितियों में गोली लगने से हेड कांस्टेबल सुनील की मौत;जांच में जुटी पुलिस

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड
Vande Bharat ,May 26, 2026

3 7 1
रानीपोखरी। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटना की विस्तृत जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील की जॉलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी, फील्ड यूनिट व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि सुनील की मौत गोली लगने से हुई। पूछताछ में मृतक के बेटे ने बताया कि बीती रात उनकी मां की तबियत खराब होने पर उसने पिता सुनील को फोन किया। जिस पर मृतक सुनील अतिथि गृह जॉलीग्रांट मे ड्यूटी छोड़ तुरन्त घर पहुंचे। जहां उसके पिता ने गेट खटखटाते हुए उन्हें आवाज दी, इस दौरान आंगन में जूते उतारने के दौरान उनके नीचे गिरने तथा गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

जब परिजन बाहर आए तो देखा कि आंगन में सुनील घायलावस्था में पड़े थे, जिन्हे तुरंत जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त घर में सुनील के पुत्र के अलावा उनकी पत्नी तथा बेटी मौजूद थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!