मानसिक प्रताड़ित से दलित महिला की गई जान रियल न्यूज संवाद/बकेवर /इटावा थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीरामपुर में दलित परिवार के कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया पीड़ित कप्तान सिंह पुत्र महेश चंद कठेरिया ने थाना बकेवर में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ित और जाति सूचक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है पीड़ित के अनुसार मामला 25 मई 2026 के को गांव के बृजेंद्र दुबे व अरुण दुबे ने उनकी मां के साथ अभद्रता की और बाद में दोबारा घर पहुंच कर धमकी दी लगातार तनाव और मानसिक उत्पीड़न के चलते उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई जिससे मां को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की पुलिस मामले की जांच में जुड़ी हुई है आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद जिला अध्यक्ष सुंदरम बौद्ध पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार कठेरिया साहिल चौधरी व सन्नी कठेरिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुबोध गौतम सहित कई लोगों ने ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने की उठाई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है