A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती वरिष्ठ पत्रकार को गड्ढे में दफनाने की धमकी का आरोप

पत्रकारों ने कमिश्नर और SP को सौपा ज्ञापन

*बस्ती: वरिष्ठ पत्रकार को गड्ढे में दफनाने की धमकी का आरोप, भाजपा नेता महेश शुक्ला पर कार्रवाई की मांग*
*बस्ती- नेशनल प्रेस क्लब बस्ती* ने कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक* को ज्ञापन सौंपकर *गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शुक्ला* पर *वरिष्ठ पत्रकार को जान से मारने की धमकी* देने का आरोप लगाया है। क्लब ने *मुकदमा दर्ज कर न्यायोचित कार्रवाई* की मांग की है।

*क्या है मामला*
ज्ञापन के अनुसार *शिवनगर तुर्कहिया मोहल्ला निवासी मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार विपिन बिहारी त्रिपाठी* ने अपनी बैनामाशुदा जमीन पर मकान का मलबा गिरा रखा था। आरोप है कि इसे देखकर *महेश शुक्ला आग बबूला* हो गए और *समर्थकों के साथ पत्रकार के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज व मारपीट* की।

*वीडियो वायरल का दावा*
प्रेस क्लब का कहना है कि *घटना का एक वीडियो वायरल* हुआ है, जिसमें *महेश शुक्ला को गालियां व जान से मारने की धमकी देते सुना जा सकता है*। आरोप है कि उन्होंने *गड्ढा खोदकर दफन करने की धमकी* दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से वारदात टल गई, लेकिन *पूरा परिवार दहशत में* है।
*’सत्ता की ताकत का दुरुपयोग न हो’*
*जिलाध्यक्ष संतोष सिंह* ने ज्ञापन में कहा कि _”श्री महेश शुक्ला के पास सत्ता की ताकत है, उन्हें न्याय के लिए गैर कानूनी रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। पत्रकार गलत था तो पुलिस अधीक्षक से कहकर मुकदमा दर्ज करा देते। इतने ऊंचे संवैधानिक पद पर होकर ऐसा कदम उठाना गलत है।”_

*कार्रवाई की मांग*
नेशनल प्रेस क्लब ने *मामले की जांच कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत* कर *न्यायोचित कार्रवाई* की मांग की है, ताकि _”संदेश जाए कि कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वह कोई खास हो या आम।”_
ज्ञापन पर *संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री धनंजय श्रीवास्त, सतीश श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, मोहम्मद कासिफ, हिफुजुर रहमान, कमलेश सिंह, पंकज पाण्डेय, समेत *26 पत्रकारों* के हस्ताक्षर हैं। इनमें *टाइम्स नाउ, इंडिया अहेड, ABP न्यूज, ANI, जनता TV* समेत कई मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!