A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिलासपुर/ पचपेड़ी तहसीलदार निलम पिस्दा के व्यवहार और कार्यप्रणाली से ग्रामीण व किसान परेशान हैं। जनपद पंचायत सदस्य सरिता नरेंद्र नायक एवं आस पास के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की

संतनु कुमार कुर्रे  की रिपोर्ट बिलासपुर से

बिलासपुर/पचपेड़ी–पूरा मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील का है,जहां तहसीलदार नीलम पिस्दा पर आए दिन क्षेत्र किसान परेशान रहते है,इसे पहले भी कई बार अखबार ,वेब पोर्टल न्यूज के माध्यम से तहसीलदार पर खबर चलता ही रहता है।मगर अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है,लोगो की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के जनप्रति निधियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

जनपद पंचायत मस्तूरी के कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि पचपेड़ी तहसीलदार निलम पिस्दा के द्वारा ग्रामीणों एवं किसानों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा जमीन संबंधी कार्यों के निराकरण में देरी की जा रही है। कार्यालय से आएदिन गायब रहते है

आरोप

1. जब समस्याओं से अवगत कराया जाता है तो तहसीलदार द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया जाता है।

2. अपने मनमानी ढंग से काम करने और ग्रामीणों-किसानों एवं जनप्रतिनिधियों का अपमान किया जाता है।

3. परेशान किया जाता है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण-किसान आहत हैं।

चेतावनी

पत्र में लिखा है कि यदि संबंधित अधिकारी के ऊपर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण, किसान व जनप्रतिनिधि सड़क पर आंदोलन करने बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

किसने की शिकायत

यह पत्र जनपद पंचायत मस्तूरी के सभापति नरेंद्र नायक की ओर से कलेक्टर बिलासपुर को भेजा गया है। प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी को भी भेजी गई है। पत्र पर सरपंच संघ पचपेड़ी, ग्राम पंचायत चिल्हा के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर भी हैं।

हाल ही में तहसीलदार निलम पिस्दा और लोहर्सी सरपंच अनिल साहू के बीच पटवारी को लेकर हुई बहस का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से क्षेत्र में प्रशासनिक रवैये को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। IMG 20260531 103352

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!