
पिहोवा से रामपाल की ब्यूरो रिपोर्ट
पिहोवा पूजा कॉलोनी में स्थित एक किराना दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि इमारत और आसपास के घरों के लिए भी खतरा बढ़ गया।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर फाइटरों ने बड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।आग लगने के सटीक कारणों की अभी जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार शॉर्ट सर्किट या गोदाम में जमा सामान के कारण आग लग सकती है।
[yop_poll id="10"]



