
*कतरास* : बीसीसीएल ब्लॉक-2 एरिया स्थित एबीओसीपी (अमलगमेटेड ब्लॉ ब्लॉक-2 ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) अंतर्गत न्यू बेनीडीह हायर्ड पैच में गुरुवार की दोपहर डोजर पलटने से ऑपरेटर की जल कर मौत की घटना की प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है. बीसीसीएल प्रबंधन ने शनिवार को घटना की सूचना सेबी को दी है. शुक्रवार को दिन 12 बजे तेज आंधी-पानी के दौरान हॉल रोड (खनन मार्ग) का किनारा अचानक धंसने से वहां से गुजर रहा डोजर मिट्टी और मलबे के साथ नीचे पलट गया. हादसे में ठेका कंपनी के एक डोजर ऑपरेटर की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना संबंधित प्रशासनिक एवं नियामक अधिकारियों को दे दी गयी है. दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है. प्रबंधन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर न्यू बेनीडीह पैच में खनन कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है








