सिंगरौली: कार को टक्कर मारने वाला अवैध रेत लोड हाइवा जब्त किया गया।

सिंगरौली जिले के कांग्रेस नेता के परिवार का हाइवा बताया जा रहा है जो जब्त किया गया हैं।
( जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली)
सिंगरौली: जिले में अवैध रूप से रेत लोड करके जा रहे एक बगैर नंबर के हाइवा ने कार सवार युवक राकेश कुमार पांडेय को टक्कर मार दी थी। । टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अच्छी बात यह रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए थे। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद पहुंची नवानगर थाना पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर खनिज अमला भी मौके पर पहुंचा और खजिन विभाग ने अवैध रेत परिवहन का अलग से मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अवैध रेत लोड बगैर नंबर का हाइवा कांग्रेस नेता मनोज साहू का है। पुलिस और खनिज विभाग दोनों वाहन स्वामी और चालक की जानकारी एकत्र करने में लगे हुए हैं।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज साहू ने इस मामले में नाम आने पर बताया कि यह वाहन मेरे परिवार के सदस्य का है, लेकिन उसका संचालन मेरे द्वारा नहीं किया जा रहा था बल्कि वह भाड़े पर चल रहा था। इसलिए मेरा इससे सीधे कोई संबंध नहीं है। इस घटना में चालक की जो लापरवाही बतायी जा रही है वह काफी गंभीर है। मैं खुद भी हैरान हूं कि चालक ने इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर दी। पीड़ित पक्ष के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है।
तीन अन्य वाहन भी जब्त
खजिन संपदा के अवैध परिवहन में लिप्त मिले तीन अन्य वाहनों के खिलाफ भी खनिज अमले द्वारा शनिवार को कार्रवाई की गई है। माड़ा थाना क्षेत्र में बिना टीपी के रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर नंबर एमपी 66 ए 4891, जैतपुर में बोल्डर लोड ट्रैक्टर नंबर एमपी 66 ए 1557 व एक अन्य वाहन को जब्त किया गया है। कलेक्टर गौरव बैनल, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देश पर की गई कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया और होमगार्ड के जवान शामिल थे।
पुलिस और खनिज विभाग व जब अवैध रेत लोड हाइवा को जब्त कर थाने लेकर गए, उस समय कांग्रेस नेता नवानगर थाने के आसपास मंडराते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि हिर्रवाह, सासन क्षेत्र के अवैध रेत की निकासी कांग्रेस नेता द्वारा करवाई जाती है, जिसे शहर और आसपास के क्षेत्र में चोरी-छिपे बेचा जाता है। नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल और सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया का कहना है कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा।