
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 31 मई 2026 रैंप योजना से जिला जीपीएम के उद्यमियों को मिली नई दिशा गौरेला दिनांक 13 मई 2026 से 26 मई 2026 तक 10 दिवसीय कार्यक्रम मिश्री देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन रैंप योजना के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले ( Choice consultancy service private limited ) द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 45 महिला एवं पुरुष उद्यमियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा उद्यमियों को व्यवसायिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के प्रथम से नवम दिवस तक मास्टर ट्रेनर पीतांबर सिंह राठौर द्वारा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं व्यवसाय विस्तार रणनीति वित्तीय प्रबंधन डिजिटल टूल्स गुणवत्ता नियंत्रण एवं उद्यम संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ब्रांडिंग मार्किंग ग्राहक सहभगिता ई-कॉमर्स सरकारी ई मार्केट प्लेस (GEM) निर्यात तैयारी सप्लाई चैन प्रबंधन एवं ओडीओपी जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।










