A2Z सभी खबर सभी जिले की

पप्पू सिंह चौहान रोहट बीजेपी संयोजक नियुक्तः ग्रामीणों और समाज बंधुओं ने किया स्वागत, दी बधाई।

पप्पू सिंह चौहान रोहट बीजेपी संयोजक नियुक्तः ग्रामीणों और समाज बंधुओं ने किया स्वागत, दी बधाई।

पप्पू सिंह चौहान विधानसभा पाली क्षेत्र में बीजेपी का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय लोगों और राणा राजपूत समाज के बंधुओं ने स्वागत किया और बधाई दी।

यह नियुक्ति पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने पुर्व पाली विधायक ज्ञानचंद पारख की अनुशंसा पर की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर चोहान को विश्व योग दिवस अभियान पर आयोजित कार्यक्रमों के संचालन के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

अपनी नियुक्ति के बाद पप्पू सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पुर्व विधायक के निर्देशन में हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।FB IMG 1781091613749

Back to top button
error: Content is protected !!