मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 11 सीएचओ को जारी किए गए नोटिस।

FB IMG 1781154053669

 

सिंगरौली: सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 11 सीएचओ को जारी किए गए नोटिस।

 

सिंगरौली :  जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभागीय कार्यक्रमों में अनुशासन सुनिश्चित करने तथा आमजन को समय पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं सीपीएचसी सलाहकार द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में नियमित भ्रमण कर स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं एवं सार्थक एप के माध्यम से दर्ज की जा रही उपस्थिति का परीक्षण एवं विश्लेषण किया जा रहा है।इसी क्रम में विकासखंड वैढ़न में पदस्थ 11 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके द्वारा लगातार सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरती जा रही थी।

नोटिस जारी किए गए सीएचओ में श्रीमती भावना उइके उप स्वास्थ्य केन्द्र सोलंग, श्रीमती पुष्पा कुमारी गोभा, श्रीमती सुनन्दा सिंह चाचर, श्री अनील पनवार देवरी बन्धा, श्रीमती अर्चना सिंह गोरा न्यू, श्री इन्द्रेश कुमार कुशवाहा भलयाटोला, श्रीमती शशीकला शाह भुडकुड, श्री चन्द्रमोहन विश्वकर्मा कथुरा, श्रीमती प्रियंका मिश्रा बसौंडा, श्रीमती नेहा पाण्डेय तेन्दुहा तथा श्रीमती उषा शाह बाडीसीतूल शामिल हैं।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा निर्धारित सार्थक एप ही कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति का एकमात्र मान्य माध्यम है तथा इसी के आधार पर कार्यस्थल पर उनकी उपस्थिति दर्ज मानी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी सीएचओ को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से सार्थक एप में अपनी उपस्थिति दर्ज करें तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा कहा गया है कि अनुशासनहीनता एवं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!