A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना बिजयराघव गढ की अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही

 

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एस डी ओ पी महोदय विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

थाना विजयराघवगढ़ पुलिस को ग्राम खेरवा घाट के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरे होने की सूचना प्राप्त हुई भरी रेत को अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष बिना नंबर के सोनालीका कंपनी के नीले रंग के ट्रैक्टर ट्राली को रेत सहित जप्त किया गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

 

जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्राली को सुरक्षार्थ थाना विजयराघवगढ़ परिसर में खड़ा कराया गया है तथा वाहन के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस. एस. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

विशेष भूमिका – इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अभिषेक चौबे , उपनिरी . शैलेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!