A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहार

अवैध चुलाई शराब के साथ नाबालिग तस्कर गिरफ्तार

IMG 20260612 WA0026अरेराज मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) अरेराज अनुमंडल के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में अरेराज उत्पाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग पर 35 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ रढ़िया गांव निवासी मुन्ना शाह के पुत्र गोलू कुमार (14 वर्ष ) को पकड़ा गया। अरेराज उत्पाद पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान 35 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक मोटरसाइकिल (रजि० नंबर- BR05AG3743) भी जब्त की है। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित 2018) की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में एएसआई अजीत कुमार सिंह, उत्पाद सिपाही आकाश राज, कनक लाल यादव तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!