A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का हुआ आयोजन

IMG 20260614 WA0013 IMG 20260614 WA0007 IMG 20260614 WA0015 IMG 20260614 WA0014

डीडवाना-कुचामन,  राज्य सरकार के जनहितैषी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे ‘ग्रामीण सेवा शिविर’शनिवार को भी आयोजित हुए। शिविरों के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें त्वरित राहत प्रदान की गई।

जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी स्थानीय समस्याओं का तुरंत समाधान करना है।

शनिवार को जिले में डीडवाना की ग्राम पंचायत दुदौली, मौलासर की तोषिणा तथा कुचामन की ग्राम पंचायत सरगोठ पदमपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये गए। जिनमें ग्रामीणों के राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता,बिजली,पानी सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्य किये गये। साथ ही शिविरों में कई ग्रामीणों को उनके मकानों के वैध पट्टे सौंपे गए और बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के नए पेंशन आवेदन एवं आपसी सहमति से राजीनामा, और सीमा ज्ञान के कार्य मौके पर ही पूर्ण किये गए।

सोमवार को जिले की इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी ने बताया कि सोमवार को जिले में डीडवाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत दादूबासनी, मौलासर की डाबड़ा, लाडनूं की मंगलपुरा व आसोटा में, कुचामन ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलाड़ा व मंडावरा, परबतसर की रुणिजा व गिंगोली में, नावां की ग्राम पंचायत बरजन तथा मकराना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाजोली व अलतवा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे।

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!