




प्रेस विज्ञप्ति
*जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा अनावरण व जनसभा हेतु रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी के शमसाबाद आगमन के दृष्टिगत तैयारियों का लिया जायजा*
आगरा. 13.06.2026/ आज जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने कस्बा शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण व जनसभा हेतु रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी के संभावित आगमन के दृष्टिगत मूर्ति अनावरण स्थल एवं जनसभा स्थल का मौके पर निरीक्षण कर जायजा लिया तथा संबंधित को कार्यक्रम की तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिए।
मा.रक्षामंत्री महोदय के उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, बैठने की क्षमता, ध्वनि प्रणाली, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग,पार्किंग व्यवस्था, हेलीपेड ,सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपस्थित पुलिस विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने, मंचीय व्यवस्था, डाइस प्लान, प्रतिमा अनावरण स्थल तथा जनसभा स्थल पर रहने वाले गणमान्य जन की सूची, भीषण गर्मी के दृष्टिगत पेयजल, पार्किंग हेतु स्थानों का चयन आदि के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करें।
विशेष रूप से साफ-सफाई, पंडाल की मजबूती, पेयजल, शौचालय की स्वच्छता तथा ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये।
जनसभा स्थल पर छाया, कुर्सी, पेयजल आदि अन्य व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित को निर्देशित किया,कार्यक्रम में मा. मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी, सहित अन्य प्रदेश सरकार के मा. मंत्री व विधायक आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निरीक्षण में अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह,एसडीएम फतेहाबाद आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा ,सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थिति।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल मंडल ब्यूरो चीफ, प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार आगरा उत्तर प्रदेश अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर (म.प्र)🙏✍️🇮🇳
9756737560 = 9458875422





