A2Z सभी खबर सभी जिले कीलखीमपुर खीरी
Trending

ध्रुव टीवीएस बाइक शोरूम पर अन्तरराष्ट्रीय हिंदू महासभा की बैठक कर नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष टीवीएस बाइक शोरूम के संचालक दिनेश मिश्रा एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ.सचिन पांडे द्वारा संपन्न हुआ।

  • गोला गोकर्ण नाथ जिला संवाददाता प्रमोद गुप्ता

आज ध्रुव टीवीएस शोरूम नया बायपास छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा की जिला बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा जिला लखीमपुर खीरी टीवीएस बाइक शोरूम के स्वामी दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सचिन पांडे मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उनकी पद की गरिमा समझाते हुए संगठन के विस्तार कार्य और नियमों की जानकारी दी उन्होंने हिन्दू धर्म रक्षा और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाना के लिए पदाधिकारियों को संगठन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार एवं हमारे समाज को एकजुट करने का आवाहन किया। जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर नवनियुक जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बंधन गेस्ट हाउस अर्जुननगर कॉलोनी गोला के संचालक अवनीश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष , अधिवक्ता सत्येन्द्र बाजपेई जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक शुक्ला जिला महामंत्री, राकेश विश्वकर्मा संगठन मंत्री, पुष्पेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी, प्रमोद गुप्ता प्रेस प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी, आदित्य मिश्रा संगठन मंत्री, अधिवक्ता सविता बाजपेई जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लखीमपुर, रेखा गुप्ता जिलामंत्री महिला मोर्चा लखीमपुर, उर्मिला शर्मा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गोला, सूरज गुप्ता नगर अध्यक्ष मोहम्मदी, रितेश पांडेय नगर अध्यक्ष युवा गोला को गले में पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सचिन पांडे ने सभी नवनियुक पदाधिकारियों को अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के कार्य एवं उद्देश्य समझाते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन के विस्तार प्रचार और प्रसार के लिए उन्हें प्रेरित करते हुए अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखके संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!