उत्तर प्रदेशसोनभद्र

महुली नाइट क्रिकेट में राकिब का रन-तूफान, 30 गेंदों पर 91 रन ठोककर मचाया तहलका विंढमगंज, रामनगर और पुनर्वास कालोनी

विंढमगंज, रामनगर और पुनर्वास कालोनी की धमाकेदार जीत, चौकों-छक्कों की बरसात के बीच दर्शकों ने लिया रोमांच का भरपूर आनंद

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन रविवार की रात खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया।IMG 20260615 WA0004 तीनों मैचों में जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन दिन का सबसे बड़ा आकर्षण पुनर्वास कालोनी के बल्लेबाज राकिब रहे, जिन्होंने मात्र 30 गेंदों पर 91 रन की विस्फोटक पारी खेलकर पूरे मैदान को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। IMG 20260615 WA0000
पहले मुकाबले में ब्लॉक दुद्धी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट पर 70 रन बनाए। जवाब में जय बजरंग दल विंढमगंज ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। विंढमगंज के सोनू ने 17 गेंदों पर 36 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार कन्नौजिया के हाथों प्राप्त किया।FB IMG 1781491243376
दूसरे मुकाबले में आरसीसी रामनगर दुद्धी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकरी की टीम रामनगर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 47 रन पर ऑलआउट हो गई। रामनगर ने 47 रन की बड़ी जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले आर्यन ने 4 विकेट लेने के साथ 6 गेंदों पर 20 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व फुटबॉल कप्तान राजनाथ गोस्वामी से प्राप्त किया।
तीसरे मुकाबले में पुनर्वास कालोनी ने बल्लेबाजी का ऐसा प्रदर्शन किया जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान राकिब ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट खेलते हुए 30 गेंदों पर 91 रन ठोक डाले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरी की टीम 8 ओवर में 88 रन ही बना सकी और पुनर्वास कालोनी ने 35 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह पक्की कर ली। राकिब को उनकी विस्फोटक पारी के लिए सर्वसम्मति से मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका नंदकिशोर कन्नौजिया एवं आशु गोस्वामी ने निभाई, जबकि स्कोरिंग जसवंत कुमार व सौरभ तथा कमेंट्री सूरज कुमार और आयुष ने की।FB IMG 1781491240213
इस अवसर पर टूर्नामेंट अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल, राजनाथ गोस्वामी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, राकेश अहीर (ग्राम पंचायत अधिकारी), शिवम कुमार कन्नौजिया, सन्नी कुमार, सोनू कुमार कन्नौजिया सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे। देर रात तक चले मुकाबलों में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और महुली का खेल मैदान क्रिकेट के रोमांच से सराबोर दिखाई दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!