A2Z सभी खबर सभी जिले की

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत योजना, झकनावदा में कचरा वाहन बंद होने से बढ़ी परेशानी

पेटलावद/झकनावदा | रविराज भाटी
Narendra Modi की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य गांव-गांव स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है, लेकिन ग्राम झकनावदा में इसकी स्थिति सवालों के घेरे में नजर आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है। गांव में कचरा उठाने के लिए उपलब्ध वाहन कई दिनों से बंद पड़ा है, जिससे लोगों के घरों और आसपास कचरे के ढेर लग गए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में डीजल भराने और मरम्मत के लिए पंचायत के पास पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत योजना, झकनावदा में कचरा वाहन बंद होने से बढ़ी परेशानी
पेटलावद/झकनावदा | रविराज भाटी
Narendra Modi की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य गांव-गांव स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है, लेकिन ग्राम झकनावदा में इसकी स्थिति सवालों के घेरे में नजर आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है। गांव में कचरा उठाने के लिए उपलब्ध वाहन कई दिनों से बंद पड़ा है, जिससे लोगों के घरों और आसपास कचरे के ढेर लग गए हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में डीजल भराने और मरम्मत के लिए पंचायत के पास पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
गांव में बढ़ती गंदगी और मच्छरों के कारण लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ रही है। वहीं बरसात का मौसम नजदीक होने से स्थिति और गंभीर होने की संभावना जताई जा रही है। नालियों के जाम होने की समस्या भी सामने आ रही है।
गांव के जागरूक नागरिकों का कहना है कि पंचायत द्वारा योजनाओं का लाभ आमजन तक सही तरीके से नहीं पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण जमनालाल ने आरोप लगाया कि कई सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता की कमी है और कुछ कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वच्छता व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए तथा पंचायत के कार्यों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!