A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सेवा शिविरों में जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण, पात्रों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

झालावाड़, 16HEM03 HEM01 HEM02 जून। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिले में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अंबेडकर भवन झालावाड़, नगरपालिका झालरापाटन एवं ग्राम पंचायत कनवाड़ा में शिविरों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आमजन को सरल, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है। उन्होंने विभिन्न विभागों को प्राप्त प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करने तथा पट्टा संबंधी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। जिले में आयोजित इन शिविरों में 22 विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!