Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

बस्ती: कलानी गाँव में गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से फैली सनसनी।

16 Jun 2026, 08:15 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1781577740274

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती: छावनी के कलानी गाँव में गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

  • गन्ने के खेत में मिली बदामा देवी की लाश, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी।
  • बस्ती में महिला की संदिग्ध मौत: पुरानी रंजिश या सोची-समझी साजिश? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
  • छावनी थाना क्षेत्र में दहला देने वाली वारदात, गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप।

बस्ती: छावनी थाना क्षेत्र में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कलानी गाँव में गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान बदामा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है।

छावनी थाना क्षेत्र के कलानीखुर्द गांव में सोमवार (16 जून 2026) को 80 वर्षीय महिला का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान बादामी देवी के रूप में की गई। घटनास्थल पर फोरेंसिक और सर्विलांस टीमों ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना के लगभग 5 घंटे के भीतर मृतका के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है।

​क्या है पूरा मामला?

​मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो कलानी गाँव स्थित गन्ने के खेत में बदामा देवी का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस के जरिए महिला को अस्पताल भिजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

​सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

​ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो सीधे तौर पर इसे हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश के तहत की गई हत्या है।

​पुरानी रंजिश और गोलीकांड से जुड़ रहे तार

​इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मृतका का परिवार पहले भी एक चर्चित गोलीकांड में शामिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में रामसुरेश तिवारी पर हुए जानलेवा हमले (गोलीकांड) में मृतका के परिजन आरोपी रहे थे। ग्रामीणों को आशंका है कि जमीन के पुराने विवाद या इसी पुरानी रंजिश के चलते महिला को निशाना बनाया गया है। इस घटना ने एक बार फिर पुरानी रंजिशों की आग को हवा दे दी है।

​पुलिस की कार्रवाई

​घटना की गंभीरता को देखते हुए छावनी एसओ (SO) चंदन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से साक्ष्य जुटाए। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

​पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू, विशेषकर पुरानी रंजिश और परिवार के विवादों पर गहनता से जांच कर रही है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

क्षेत्र में लगातार हो रही लूट और हत्या जैसी घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ghazipur06 Sep

🚨 BREAKING NEWS | यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा संकेत! अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय पर होने की संभावना और मजबूत होती दिख रही है।

भारत सरकार ने चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में जनगणना की जनसंख्या गणना का कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
रेहड़ में बाइक की टक्कर से फास्ट फूड विक्रेता की मौत, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट #Bijnornews #Rehad
Bijnor06 Sep

रेहड़ में बाइक की टक्कर से फास्ट फूड विक्रेता की मौत, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट #Bijnornews #Rehad

बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने फास्ट फूड विक्रेता सचिन कश्यप (28) की ठेली में जोरदार टक्कर…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली
अमरपुर घना की बदहाल मुख्य सड़क बनी मुसीबत, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को उठानी पड़ रही परेशानी, बारिश में हालात और भी बदतर
error: Content is protected !!