
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में आज दिनांक 17.06.2026 को गया जिला अंतर्गत बेलागंज थाना क्षेत्र के पनारी, बोधगया थाना क्षेत्र के धंधवा तथा बोधिबीघा थाना क्षेत्र के गोटीबंध में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं तथा पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति की सतत निगरानी एवं समीक्षा कर रहे हैं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़












