A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

बुग्गावाला पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग जारी

फुरकान अंसारी, संवादाता।

हरिद्वार। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 की देर रात थानाध्यक्ष बुग्गावाला अपनी टीम के साथ यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बंजारावाला की तरफ से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवक संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा 9 जून 2026 को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से संबंधित पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

वहीं, दूसरा आरोपी गुलजार निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!