A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज जिला परिषदन मे श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण बिभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद जी के द्वारा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक बिभाग एवं नियोजन एवं युवा कौशल बिभाग के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई l

प्रेस विज्ञप्ती

आज दिनांक-20.06.2026 को पूर्वाह्न में 11:45 बजे गया जिला परिसदन में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के माननीय मंत्री श्री अरूण शंकर प्रसाद जी के द्वारा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक विभाग एवं नियोजन एवं युवा कौशल विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए बाल श्रम एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, प्रवासी मजदूर दूर्घटना अनुदान योजना, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई। बाल श्रमिकों की विमुक्ति की संख्या को बढाने का निर्देश दिया गया साथ ही साथ बिहार शताब्दी योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के छात्रवृति के आवेदन की संख्या भी बढ़ाने का आवश्यक निर्देश विभागीय मंत्री के द्वारा दिया गया।

प्रवासी मजदूर दूर्घटना अनुदान योजना प्रत्येक प्रखण्ड में गहन रूप से निरीक्षण कर प्रवासीयों की दूर्घटना में हुई मृत्यु के उपरांत अधिक से अधिक योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। निर्माण श्रमिकों के लिए सेस वसुली पर जोर देने की बात की गई एवं पदाधिकारियों को निदेशित किया गया की धावा दल के माध्यम से अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सेस वसुली में तेजी लाया जाय, ताकि बोर्ड के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं के निष्पादन में सहुलियत हो। बोर्ड की आमदनी का मुख्य श्रोत सरकारी एवं निजी रूप से सेस पर ही निर्भर रहता है।

नियोजन एवं यूवा रोजगार कौशल विकास की समीक्षा के क्रम में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने हेतु रोजगार मेला KYP का सुचारू संचालन का निर्देश दिया गया है। रोजगार मेले के अन्तर्गत जिन युवाओं को रोजगार प्राप्त होते हैं उनके द्वारा चयनित रोजगार को युवाओं के द्वारा छोड़ने पर चिंता व्यक्त की गई। निर्देश देते हुए कहा गया कि यदि नियोजक न्यूनतम मजदूरी से कम का भुगतान करते है तो उन पर भी न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करें।

समीक्षात्मक बैठक में उप श्रमायुक्त श्री विनोद प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त पुनम कुमारी, श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा एवं उप निदेशक नियोजन एवं जिला नियोजन पदाधिकारी सहित सभी प्रखण्डों के श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी बैठक में भाग लिये।

त्रिलोकी नाय डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!