
सांसद संजना जाटव को अपने संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ एवं धोलागढ़ गांव में पैंथर के आने की सूचना मिलने के बाद सांसद संजना जाटव द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सांसद द्वारा जिला कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की टीम को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिलवाए गए। सांसद द्वारा पैंथर को सुरक्षित तरीके से ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने तथा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सांसद द्वारा लोगो से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने एवं वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार सांसद द्वारा पैंथर के हमले में घायल हुए ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन और वन विभाग की टीमें पैंथर की निगरानी एवं उसे सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं।









