A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आस्था, विकास और जनकल्याण का संगम,मोटी में विधायक लारिया ने किया सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन

FB IMG 6553288511447541242सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोठी स्थित श्री बलराम जी दरबार मंदिर में आयोजित श्री राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडीय यज्ञ के भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर विधायक लारिया ने श्री बलदाऊ जी दरबार एवं हनुमंत लाल जी महाराज के दर्शन कर यज्ञ भगवान की परिक्रमा की तथा श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात उन्होंने ग्राम के विकास को नई दिशा देते हुए 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। विधायक लारिया ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकता, संस्कार और सद्भाव का संदेश देती हैं, वहीं सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्य ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करते हैं। इस अवसर पर आयोजनकर्ता जगभान सिंह पण्डा, सरपंच गोविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!