A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना चौक पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

FB IMG 1782145629189

चौक बाजार/ महराजगंज।

थाना चौक पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत थाना चौक पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम ने रविवार को मु0अ0सं0 97/2019, धारा 304 भारतीय दंड संहिता (गैर-इरादतन हत्या) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त का विवरण:

नाम: सर्वेश पुत्र खखनू

निवासी: ग्राम पड़री खुर्द, थाना चौक, जनपद महराजगंज

उम्र: लगभग 30 वर्ष

संबंधित मामला: मु0अ0सं0 97/2019, धारा 304 भा.द.वि. (गैर-इरादतन हत्या)

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया है। जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!