मध्यप्रदेशसिंगरौली

प्रदेश में शिक्षा विस्तार की बड़ी पहल, 315 हाई स्कूल और 214 हायर सेकेंडरी विद्यालय होंगे उन्नत। 

 

 

प्रदेश में शिक्षा विस्तार की बड़ी पहल, 315 हाई स्कूल और 214 हायर सेकेंडरी विद्यालय होंगे उन्नत। 

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

 

प्रदेश में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी तीन वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक मैपिंग एवं सर्वेक्षण किया है। 100 प्रतिशत छात्र नामांकन की स्थिति का आकलन करने के बाद राज्य सरकार ने 315 विद्यालयों को हाई स्कूल तथा 214 नए विद्यालयों को हायर सेकेंडरी स्तर पर उन्नत करने की स्वीकृति दी है।

 

कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग ₹635 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके क्षेत्र के निकट बेहतर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के विस्तार को गति देना है। आगामी तीन वर्षों में इस लक्ष्य को पूरा करने की योजना बनाई गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!