सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु स्थित सहजनवा मोहल्ले में मंगलवार को मोटर चालू करते समय करंट लगने से 40 वर्षीय रवींद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के मुताबिक रवींद्र घर में लगे नल के पास मोटर चलाने गए थे, तभी मोटर में उतरे करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रवींद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पत्नी, पुत्र और पुत्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची शुद्धोधन चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[yop_poll id="10"]


