
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूटी से गिरने के बाद ट्रक की चपेट में आने से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला डुमरियागंज-इटवा मार्ग पर स्थित शिवम गेस्ट हाउस के सामने का है। बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही गांव निवासी साधना अपने भाई गोरखनाथ के साथ मोटरसाइकिल से शादी समारोह में शामिल होने शाहपुर आई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठी साधना ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।













