A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला कल्याण कार्यालय, गया द्वारा आयोजित अंतर-छात्रावासीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

प्रेस नोट:-

जिला कल्याण कार्यालय, गया द्वारा आयोजित अंतर-छात्रावासीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 20 जून से 25 जून तक किया गया, जिसमें कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी पाँच छात्रावासों डॉ भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास रामपुर (01), डॉ. भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास रामपुर 02, डॉ॰ जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास, माड़नपुर, गया , ज्योतिबा फूले कल्याण छात्रावास, गया तथा बाबू जगजीवन राम कल्याण छात्रावास, खेल परिसर, गया के टीमों द्वारा भाग लिया गया। इस टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला गांधी मैदान के सुब्रमण्यम स्टेडियम में डॉ॰ भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास रामपुर (01) और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर कल्याण छात्रावास रामपुर (02) के बीच खेला गया जिसमें रामपुर (01) की टीम सात विकेट से विजयी रही।
उक्त टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अंकुर कुमार, सभी अनुमण्डल कल्याण पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डों के कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!