?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Mirzapur The Movie Teaser : ‘मिर्जापुर द मूवी’ का टीजर आउट, ‘फुलेरा’ के सचिव जी भी आए नजर

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                   (उत्तराखंड) 

Mirzapur The Movie Teaser Out: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फैंस की इस एक्साइटमेंट को दुगना करते हुए फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया। टीजर को देखकर लग रहा है कि इस बार मिर्जापुर का भौकाल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने वाला है।

मिर्जापुर द मूवी का दमदार टीजर रिलीज Mirzapur The Movie Teaser

टीजर में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार ‘फुलेरा’ के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार भी इसमें दिखाई दिए। बबलू पंडित के रोल में उनकी इस मूवी में एंट्री हुई हैं। इसमें रवि किशन भी दिखाई देंगे।

IMG 0226 2

 

टीज़र शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “इस सितंबर, एक ज़बरदस्त और अनकही कहानी देखें. बड़े पर्दे पर भौकाल के लिए तैयार हो जाइए, मिर्जापुर द मूवी को 4 सितंबर को सिर्फ़ सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में देखें।”

IMG 0225 1

मिर्जापुर द मूवी में जिंदा है मुन्ना भइया

टीज़र में कहानी 2018 में सेट है। जिसमें सीजन 1 की घटनाओं से पहले की चीजें दिखाई गई है। मुन्ना जिसकी सीरीज के सीज़न 2 के आखिर में मौत हो गई थी। वो इसमें जिंदा है। कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी चिंतित है कि उनका बेटा मुन्ना उनकी गद्दी का सही वारिस है या नहीं। वहीं अली फ़ज़ल और जितेंद्र मुन्ना के साम्राज्य को खत्म के प्लान पर है।

मिर्जापुर द मवूी कब होगी रिलीज?

क्राइम एक्शन ड्रामा मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास अभिनय करते नजर आएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!