A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के सभाकक्ष में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया में नशा मुक्ति दिवस पर दिलाई गई शपथ
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया श्री प्रदीप कुमार मलिक एवं सचिव श्री अरविंद कुमार दास के निर्देश पर दिनांक 26 जून 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सभा कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रतिज्ञा व्यास ने की तथा प्रभारी सचिव श्रीमती अंजनी नाग सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ एवं डिप्टी चीफ, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को नशीली दवाओं के सेवन एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। शपथ में नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, अपने परिवार एवं परिचितों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।
श्रीमती प्रतिज्ञा व्यास ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रभारी सचिव श्रीमती अंजनी नाग ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार आमजन के बीच जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया में नशा मुक्ति दिवस पर दिलाई गई शपथ

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया श्री प्रदीप कुमार मलिक एवं सचिव श्री अरविंद कुमार दास के निर्देश पर दिनांक 26 जून 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया के सभा कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रतिज्ञा व्यास ने की तथा प्रभारी सचिव श्रीमती अंजनी नाग सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ एवं डिप्टी चीफ, पारा विधिक स्वयंसेवक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को नशीली दवाओं के सेवन एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। शपथ में नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, अपने परिवार एवं परिचितों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।

श्रीमती प्रतिज्ञा व्यास ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रभारी सचिव श्रीमती अंजनी नाग ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार आमजन के बीच जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  • वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!