

कांठ (मुरादाबाद)। नगर स्थित कृष्णावती बैडमिंटन हॉल कांठ में एक दिवसीय वैलकम वैक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में नगर की लगभग एक दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।
बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में चार टीमे पहुंची। पहले सेमीफाइनल मैच खेलते हुए मोहन विश्नोई एवं ऋतिक वर्मा ने दीपक विश्नोई एवं खुर्शीद अहमद को 31/25 से हराकर फ़ाइनल मैच में जगह बनाई। दूसरे सेमीफइनल मैच में सोहन विश्नोई एवं गौरव विश्नोई ने शाहनवाज़ अंसारी और अरुण मित्तल को 31/20 से हराकर फ़ाइनल मैच में जगह बनाई। इस प्रकार फ़ाइनल मैच मोहन विश्नोई, ऋतिक वर्मा एवं सोहन विश्नोई, गौरव विश्नोई के बीच खेला गया। फ़ाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए मोहन विश्नोई और ऋतिक विश्नोई ने सोहन विश्नोई और गौरव विश्नोई को 31/28 से हराकर टूर्नामेंट का खीताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में अतिथियों के रूप में उपस्थित डॉ. विकास शर्मा, धर्मेंद्र विश्नोई, शेखर वर्मा और राजीव विश्नोई उर्फ़ राजू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर, रोमी माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, आशीष विश्नोई, अमित विश्नोई, अनिल विश्नोई, अभय माहेश्वरी नवदीप शर्मा, मोहम्मद अरशद, देव विश्नोई, अभी विश्नोई, आरुष विश्नोई, आदि लोग मौजूद रहे। अंत में क्लब के अध्यक्ष अचल कुमार विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️















