A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविरों का हुआ आयोजन*

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविरों का हुआ आयोजन*IMG 1404 IMG 1406 IMG 1405 IMG 1408 IMG 1407

पाली, 26 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), विक्रम सिंह भाटी, के मार्गदर्शन में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अनैतिक तस्करी के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पाली तथा तालुका स्तर पर विभिन्न जगहों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर द्वारा जिला कारागृह तथा नितेश तोषावरा द्वारा अर्जुन सेवा संस्थान पाली में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बताया कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशीली दवाओं से दूर रखना, नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाना और उन्हें जागरूक करना है। जिससे बच्चों और बड़ों का भविष्य उज्ज्वल और सुनहरा हो सके। नशा करने से न सिर्फ पैसा बर्बाद होता हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी होती हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पडता है। इसके साथ ही नालसा डाउन योजना 2025 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा निःशुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम, सामाजिक कुरीतियों यथा बाल-विवाह, कन्या भू्रण हत्या, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि के संबंध में आमजन को जानकारी प्रदान की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वयं को नशे से दूर एवं अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया।

​इस दौरान कारापाल जिला कारागृह जोराराम, चिकित्सक जिला कारागृह डिस्पेंसरी डॉ. रॉयमेन जोसेफ, मेलनर्स रविन्द्र परिहार, हनवंत सिंह संस्थापक अर्जुन सेवा संस्थान आदि उपस्थित रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!