
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’’’’
’शिविरों में हो रहे अनेक आमजन के कार्य’
’मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का सहारा’

पाली, 30 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
इसके तहत मंगलवार को पाली जिले के विभिन स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया।
आज ग्राम पंचायत सिंदरली (देसूरी) में पाली जिले के पशुपालक पवन कंवर को उनकी बीमित गाय की असामयिक मृत्यु के बाद योजना के तहत 15 हजार रुपये की बीमा सहायता राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। पवन कंवर ने बताया कि उन्होंने पशुपालन विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत अपनी गाय का निःशुल्क बीमा कराया था। कुछ समय बाद गाय की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। योजना के तहत दावा स्वीकृत होने पर ₹15 हजार की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुई, जिससे कठिन समय में उन्हें आर्थिक संबल मिला।
उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार तथा पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना पशुपालकों के लिए संकट की घड़ी में बड़ी राहत साबित हो रही है और पशुपालन को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन रही है।
’’‘‘‘मंगलवार को यहां हुए शिविर आयोजित’’’’’
मंगलवार 30 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूरना, रोहट के माण्डावास, सोजत के मण्डला व अटबड़ा, मारवाड़ जंक्शन के गुड़ा रामसिंह व राणावास, देसूरी के सिन्दरली, रानी के गजनीपुरा, बाली के भीमाणा व बेड़ा तथा सुमेरपुर के चाणोद में सेवा शिविर आयोजित किए गये।
’’’‘’आगामी शिविर कार्यक्रम’’’’’
बुधवार 1 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिगाई, रोहट के सांवलता कला, सोजत के खोखरा व खारिया सोडा, मारवाड़ जंक्शन के बांसोर व बासनी जोजावर, देसूरी के कोटड़ी, रानी के इटनदरा मेड़तियान, बाली के उपला भीमाणा व मालनू तथा सुमेरपुर के बलूपुरा व बलाना में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
गुरुवार 2 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोडावास, रोहट के राणा, सोजत के गागुड़ा व झुपेलाव, मारवाड़ जंक्शन के हिंगोला खुर्द व भीमालिया, देसूरी के दादाई, रानी के जीवन्द कला, बाली के ठंडी बेरी व आमलिया तथा सुमेरपुर के बांकली में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार शुक्रवार 3 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरडाई, रोहट के कुलथाना, सोजत के बोयल व बासना, मारवाड़ जंक्शन के सेहवाज व निम्बली माण्डा, देसूरी के आना, रानी के करली, बाली के रामपुरा व नाना तथा सुमेरपुर के बंसत व पावा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।










