A2Z सभी खबर सभी जिले की

योगी सरकार 1 से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में वन महोत्सव का आयोजन करेगी

 लखनऊ/ उत्तर प्रदेश

वन महोत्सव

योगी सरकार 1 से 7 जुलाई तक पूरे प्रदेश में वन महोत्सव का आयोजन करेगी

वन विभाग “आम बहार- आपके द्वार” अभियान चलाकर आम के पौधों का व्यापक वितरण करेगा।

प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में “आम भंडारा” आयोजित कर आम की देशी व अन्य प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फलदार वृक्षों की देशी प्रजातियों के रोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा।

प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

वन विभाग आम के पौधों के रोपण और उनके संरक्षण एवं रखरखाव के लिए भी लोगों को प्रेरित करेगा!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!