
प्रेस विज्ञप्ति
गया, 01 जुलाई 2026
सतत जीविकोपार्जन योजना-शहरी के अंतर्गत मास्टर रिसोर्स पर्सन्स (एमआरपी) के लिए उद्यम सुदृढीकरण एवं जलवायु अनुकूलन विषय पर 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन होटल सुखदेव विहार, गया में 29 जून से 03 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लाभार्थियों के उद्यमों को सुदृढ़ करना, जलवायु-अनुकूल प्रथाओं को अपनाना तथा कमजोर एवं संवेदनशील परिवारों को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, बाजार लिंकेज, व्यवसाय प्रबंधन और जोखिम न्यूनीकरण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जीविका एवं आगा खान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें पीसीआई एवं बीआरएसी ने सहयोग दिया। प्रशिक्षकों में सिद्धार्थ, विनय, पूजा, हिमांशु पाहवा, आबिद, सुदीप, कोरल और प्रवीण शामिल रहे।
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट ने उद्यमों को टिकाऊ बनाने पर बल दिया, जबकि एसजेआईवाई-शहरी नोडल गौतम कुमार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और व्यवसाय में विविधता लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
सतत जीविकोपार्जन योजना बिहार में गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका केंद्र अत्यंत गरीब परिवारों की महिलाएँ हैं। उन्हें बकरी पालन, मुर्गी पालन, किराना, फल एवं सब्जी दुकान जैसे उद्यमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज







