
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 01.086 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक: 29.06.2026 को उप-निरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत जमुई अण्डपास से मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त अमरनाथ पुत्र स्व० चन्दन निवासी ग्राम रामसरोवर दुमदुमा थाना चुनार मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके क जे से 01.086 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-279/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्यायालय/जेल भेजा गया।







