उत्तर प्रदेशसोनभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बना सेवा और समर्पण का पर्व

सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीजों में बांटे फल, वृक्षारोपण कर दिया जनसेवा का संदेश

संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया
दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, सेवा भावना और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती मरीजों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।IMG 20260701 WA0033
कार्यक्रम की शुरुआत डीसीएफ कॉलोनी स्थित आवास पर केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ हुई। इसके बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं का काफिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचा, जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।IMG 20260701 WA0047
इसके उपरांत सीएचसी स्थित ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरिओम नारायण उर्फ राजू शर्मा ने दुर्लभ ओ (O) नेगेटिव रक्त समूह का रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। चिकित्सकों ने बताया कि ओ नेगेटिव रक्त समूह आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं अशरफ आलम, उमाशंकर यादव, अशरफ सिद्दीकी सहित कई समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की सोच के साथ कार्य करती रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया, ताकि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि रक्तदान, मरीजों की सेवा और वृक्षारोपण जैसे कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।
म्योरपुर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं दुद्धी के महासचिव प्रेमचंद यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।IMG 20260701 WA0046
कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की सच्ची सेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से होती है, जो जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
इस अवसर पर मुजीब खान, अविनाश यादव, वकालत खान, कलामुद्दीन सिद्दीकी, हरिहर यादव, बुंदेल चौबे, मोहम्मद सलीम अंसारी, मुनीर अंसारी, सूर्यमणि यादव, संजय यादव, रामचंद्र, राकेश अग्रहरि, अजय यादव, सुधीर, मुन्ना सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे दिन सेवा, समर्पण, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!