
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मदन राठौड़ जी के जन्म दिन के उपलक्ष पर आज मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार के नेतृत्व में भाजपा सोमनाथ मंडल द्वारा पिंजरा पोल गौशाला में गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया और कबूतरों के चुगे के लिए मक्की डाल कर प्रदेश अध्यक्ष के उतम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए सेवा कार्य किया।इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनाराम सीरवी, वसीम भाई खोखर,वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी चंद्रशेखर जी भायल,मंडल महामंत्री प्रताप सिंह राठौड़,अमोलक शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपुरोहित, सुमार भाई संभवानी,मंडल मंत्री मुकेश प्रजापत,महिला मोर्चा महामंत्री नीतू अमरनानी,युवा नेता रणवीर सिंह राजपुरोहित,दिलीप मेवाड़ा,सत्यनारायण भाटी,योगेश सोनी,भवानी कुमार, दिनेश घांची,शेरू मोहम्मद आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया ।






