

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितौरा एवं पामाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के अंतर्गत नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल वितरण से सपनों को मिली नई रफ्तार। इस अवसर पर विधायक लारिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सरपंच, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।











