A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक पेड़ माँ के नाम अभियान तहत विधायक लारिया ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

IMG 20260703 WA0113

IMG 20260703 WA0120सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, भोपाल द्वारा गोकुल ग्राम पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, रतौना में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक लारिया ने गौ माता की पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं गौरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष एवं पशु केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण की आवश्यकता और गौरक्षा पर बल दिया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं गौरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!