A2Z सभी खबर सभी जिले की

गंगापुर मिल मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर जगदीश प्रसाद अग्रवाल मनोनीत

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186

IMG 20260705 WA0009
​भीलवाड़ा गंगापुर मिल मण्डल सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 5 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे होटल लैंडमार्क में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दो वर्षों (सत्र 2026-28) के लिए सर्वसम्मति से चुनाव व मनोनयन की कार्यवाही संपन्न हुई, जिसमें श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल को संस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया।
​रोमांचक रही चुनाव प्रक्रिया
​चुनाव अधिकारी श्री मदन लाल डीडवानिया की देखरेख में शुरू हुई चुनावी कार्यवाही में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे:
​श्री रमेश चन्द्र जी बाल्दी (प्रस्तावक: श्री जगदीश जी अग्रवाल, समर्थक: श्री करण सिंह सिंघवी)
​श्री जगदीश जी अग्रवाल (प्रस्तावक: श्री लादू लाल जी, समर्थक: श्री श्याम सुन्दर जी समदानी)
​रमेश चन्द्र बाल्दी ने
​नाम वापस ले लिया। उनके इस निर्णय के बाद मैदान में एकमात्र प्रत्याशी श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल ही शेष रहे।
​सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन
​एकमात्र प्रत्याशी रहने और उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति मिलने के बाद चुनाव अधिकारी मदन लाल डीडवानिया ने श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल को आगामी दो वर्षों (2026-28) के लिए गंगापुर मिल मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने भी अपनी लिखित स्वीकृति प्रदान करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
​इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने नए अध्यक्ष को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!