A2Z सभी खबर सभी जिले की

संपूर्ण समाधान दिवस: नौतनवा तहसील में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश 

9 / 100 SEO Score

FB IMG 1783361506141

नौतनवा/ महराजगंज

संपूर्ण समाधान दिवस: नौतनवा तहसील में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

महराजगंज। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राजस्व संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद, पुलिस शिकायतें, पेंशन, विद्युत, जल निकासी, सड़क समेत विभिन्न जनहित से जुड़े प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए। दोनों अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने भूमि एवं पारिवारिक विवादों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!