A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छग सरकार नें लंबें इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है

ममता साहू ,छग महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं,।

1 / 100 SEO Score

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 08 जुलाई 2026

छत्तीसगढ-: एक लंबें समय के इंतज़ार के बाद छग प्रदेश सरकार नें राज्य के निगम, मंडल, आयोग, और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ सरकार द्वारा की गई सूची के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहित कुल 25 नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है। छग सरकार द्वारा जारी की सूची के अनुसार छग राज्य के शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, और सदस्य देवशरण सेन बनाए गए हैं। छत्तीसगढ महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में ममता साहू जी को नियुक्त किया गया है। छग राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में रामलाल चौहान जी, उपाध्यक्ष के लिए वेदराम मनहरे और तीन सदस्यों की नियुक्ति की गई है। प्राप्त हुई जानाकारी अनुसार छग शिक्षा आयोग, शाकंभरी बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल,रायपुर विकास प्राधिकरण, श्रम कल्याण मंडल, छग गौसेवा आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, फिल्म विकास निगम, छग राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहित अन्य संस्थाओं के लिए भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और सदस्यों की नियुक्तियां की गई है। छग महुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के लिए आनंद निषाद को और सदस्य नेतराम निषाद को नियुक्त किपा है। छग संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष के लिए राजेश कुमार राजपूत और सदस्य के लिए सुमन मुधा को नियुक्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार शांकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष के लिए राजेंद्र नायक को और चार सदस्यों की भी नियुक्ती की गई है। छग शिक्षा आयोग के लिए सुधीर गौतम की नियुक्ती की गई है। जारी की गई सूची के अनुसार छग राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा को सदस्य बनाया गया है। छग फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है। रायपुर विकास प्राधिकरण आरजीए के उपाध्यक्ष पद के लिए डाॅ. जेपी शर्मा की नियुक्ती की गई है। जानकारी अनुसार छग श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष के लिए किशोर महानंद की नियुक्ती की गई है।छग गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष के लिए आनंद कुमार तिवारी की नियुक्ती की गई है। छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलदास ठाकुर की नियुक्ती की गई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!