A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, अधिकारियों संग की बैठक, बच्चों को बांटी चॉकलेट

 

IMG 20260709 141451

खबर मिर्जापुर से

 

मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन, अधिकारियों संग की बैठक, बच्चों को बांटी चॉकलेट

वन्दे भारत न्यूज ब्यूरो इंद्रजीत सिंह की रिपोर्ट

विंध्याचल (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को माँ विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने धाम परिसर एवं संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान मौजूद बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा उन्हें चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चे काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंडलायुक्त ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

Back to top button
error: Content is protected !!