A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

शहरी सेवा शिविर- 2026 सफलता की कहानी-1

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिला दौलत बानो को संबल

IMG 20260709 WA0032

डीडवाना कुचामन,  -डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूँ की निवासी श्रीमती दौलत बानो पशुपालन के जरिए अपने परिवार की आजीविका चलाती हैं। सीमित संसाधनों के कारण पशुओं की अचानक बीमारी या मृत्यु होने पर उन्हें हमेशा आर्थिक नुकसान का डर सताता रहता था। निजी कंपनियों से पशुओं का बीमा कराना उनके बजट से बाहर था।

लाडनूँ नगरपालिका क्षेत्र में आयोजित ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ श्रीमती बानो के लिए एक वरदान साबित हुआ। शिविर में उपस्थित पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस शिविर के माध्यम से श्रीमती दौलत बानो को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत जोड़ा गया। योजना के तहत उनकी 03 बकरियों का निःशुल्क पशु बीमा करवाया गया। शिविर के दौरान ही उन्हें इसकी बीमा पॉलिसी भी आधिकारिक तौर पर वितरित कर दी गई।

योजना के तहत उनकी बकरियों का बीमा पूरी तरह निःशुल्क किया गया।साथ ही किसी भी पशु की मृत्यु होने पर ₹4,000 तक की राशि की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इस सहायता राशि से पशुपालक नुकसान की भरपाई कर दूसरा पशु आसानी से खरीद सकते हैं।

बीमा पॉलिसी प्राप्त करने के बाद श्रीमती दौलत बानो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह राज्य सरकार की बहुत ही जनकल्याणकारी योजना है। निःशुल्क बीमा और ₹4,000 की क्लेम राशि मिलने के भरोसे से अब मैं बिना किसी डर के अपना पशुपालन का काम आगे बढ़ा सकती हूँ। यदि कोई अनहोनी होती भी है, तो मैं दूसरा पशु ला सकूँगी।” उन्होंने शिविर में मुस्तैद पशुपालन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और राज्य सरकार के इस जनहितैषी अभियान का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।

——————————

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!