जावरा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने ताराखेड़ी-नगरी सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता उज्जैन परिक्षेत्र तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, रतलाम को पत्र भेजकर मामले की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
दसेड़ा ने बताया कि ताराखेड़ी से नगरी तक लगभग एक किलोमीटर डामरीकरण सड़क का कार्य फरवरी 2025 में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत हुआ था। कार्यादेश जारी होने के 17 माह बाद भी सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को स्वीकृत राशि का लगभग पूरा भुगतान कर दिया गया, जबकि करीब 20 लाख रुपये लागत का डामरीकरण कार्य अभी भी बाकी है। इसे उन्होंने गंभीर प्रशासनिक अनियमितता बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क की मांग ताराखेड़ी, पिपलिया जोधा, हनुमंतिया और पिपलोदी के ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पिछले लोकसभा चुनाव में ताराखेड़ी के ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया था। बाद में अधिकारियों द्वारा चुनाव के बाद सड़क निर्माण का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने मतदान किया।
दसेड़ा ने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के किसानों को दलौदा और मंदसौर मंडियों तक कृषि उपज पहुंचाने में सुविधा मिलती, वहीं विद्यार्थियों को कचनारा, दलौदा और मंदसौर स्थित स्कूलों एवं कॉलेजों तक आने-जाने में समय के साथ डीजल-पेट्रोल की भी बचत होती।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लगातार शिकायतों के बाद 9 जुलाई को उन्होंने स्वयं सड़क का निरीक्षण किया तथा विभाग से निर्माण कार्य और भुगतान की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि भुगतान लगभग पूरा हो चुका है, जबकि निर्माण कार्य अभी अधूरा है। उन्होंने मांग की कि शेष सड़क निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराया जाए तथा निर्धारित कार्य से अधिक भुगतान करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता कृष्णपाल सिंह, माणक लाल कुमावत, मुकेश कुमावत, भेरूलाल प्रजापत, रामचंद्र प्रजापत, भगतराम प्रजापत, अर्जुन बंजारा और दिलीप चन्द्रवंशीअमृतराम सरगरा श्याम लाल रामरतन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!